बिहार, यूपी जैसे राज्‍यों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

बिहार, यूपी जैसे राज्‍यों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, जानें कोरोना के राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना का कहर जाारी है। शनिवार की शाम तक देश में 48661 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि इसका 88 प्रतिशत हिस्‍सा देश के 12 राज्‍यों में सिमटा हुआ है और उसमें से भी 35 प्रतिशत सिर्फ दो राज्‍यों में सिमटा है। देश में कोरोना जांच में भी भारी उछाल आया है और देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्‍या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गयी है। बुरी खबर ये है कि अब तक कोरोना से मजबूती से टक्‍कर ले रहे बिहार और यूपी जैसे राज्‍यों में बीमारी के फैलने की गति बढ़ गई है। खासकर बिहार के गांवों तक अब संक्रमण पहुंचने की सूचनाएं आने लगी है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या साढ़े चार लाख को पार कर गई है। अभी देश में कुल 467882 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा नौ लाख के करीब पहुंच गया है। देश में 885576 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 64 प्रतिशत के करीब (63.91) है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत से नीचे (33.76) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 32063 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.33 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 1385522 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48661 नए मामले सामने आए हैं और 705 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 36145 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार की रात तक 48916 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना के टेस्‍ट की संख्‍या में शनिवार को रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। देश में पहली बार कोरोना जांच की संख्‍या एक दिन में साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गयी है। रविवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में एक दिन में 4 लाख 42 हजार 263 टेस्‍ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्‍ट की संख्‍या एक करोड़ 62 लाख 91 हजार 331 पर पहुंच गयी है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 63 लाख 17 हजार 533 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 99 लाख 81 हजार 282 मरीज ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 50 हजार 260 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 61.16 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से अब तक बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.98 प्रतिशत है और भारत में ये औसत ढाई प्रतिशत से नीचे है। यानी इस मामले में भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर रविवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 705 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 78 प्रतिशत सिर्फ 6 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 257, तमिलनाडु में 89, कर्नाटक में 72, आंध्र प्रदेश में 52, बंगाल में 42 और यूपी में 39 मौतें हुई हैं। शेष 22 प्रतिशत मौतें देश के 18 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से दिल्‍ली में 29 मौतें हुई हैं जबकि गुजरात में 22, बिहार में 14, झारखंड में 12, राजस्‍थान में 11, ओडिशा में 10, जम्‍मू कश्‍मीर, पंजाब में 9-9, मध्‍य प्रदेश में 8, हरियाणा में 7, केरल में 5, गोवा में 4, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तराखंड, पुडुचेरी, नगालैंड में 3-3 और असम, लद्दाख में 1-1 मौतें हुई हैं।

कहां सबसे अधिक मरीज                                                      

देश में शनिवार की रात त‍क 48661 नए मरीज सामने आए हैं और इनका 88 प्रतिशत हिस्‍सा देश के सिर्फ 12 राज्‍यों में सिमटा हुआ है। सबसे अधिक महाराष्‍ट्र में 9191, आंध्र प्रदेश में 7813, तमिलनाडु में 6988, कर्नाटक में 5075, यूपी में 2971, बिहार में 2678,  बंगाल में 2404, ओडिशा में 1320, असम में 1165, दिल्‍ली में 1142, केरल में 1103 और गुजरात में 1081 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वैक्सीन को लेकर एम्स डायरेक्टर ने दी बड़ी जानकारी

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

44431

43255

985

88671

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

114

176

0

290

अरुणाचल प्रदेश

695

428

3

1126

असम

7954

23055

77

31086

बिहार

12317

24053

234

36604

चंडीगढ़ 

284

555

13

852

छत्तीसगढ़

2365

4683

39

7087

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

328

530

2

860

दिल्ली

12657

113068

3806

129531

गोवा

1606

3047

33

4686

गुजरात 

12695

39631

2300

54626

हरियाणा

6495

23654

389

30538

हिमाचल प्रदेश 

865

1173

11

2049

जम्मू एंड कश्मीर 

7483

9517

305

17305

झारखंड

4329

3425

82

7836

कर्नाटक

55396

33750

1796

90942

केरल

9428

8611

59

18098

लद्दाख

216

1057

3

1276

मध्य प्रदेश 

7639

18488

799

26926

महाराष्ट्र 

145785

207194

13389

366368

मणिपुर

652

1524

0

2176

मेघालय

547

94

5

646

मिजोरम

178

183

0

361

नागालैंड

744

541

4

1289

ओडिशा

7954

15929

130

24013

पुडुचेरी

1055

1561

38

2654

पंजाब

4096

8297

291

12684

राजस्थान

9379

25306

613

35298

सिक्किम

357

142

0

499

तमिलनाडु

52273

151055

3409

206737

तेलांगना

11677

40334

455

52466

त्रिपुरा

1642

2209

11

3862

उत्तराखंड

2403

3495

63

5961

उत्तर प्रदेश 

22452

39903

1387

63742

वेस्ट बंगाल

19391

35654

1332

56377

भारत में कुल मामले

467882

885577

32063

1385522

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।